परवेश वर्मा बोले 'दिल्ली की लाइफ लाइन हो सकती है यमुना मइया'

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने यमुना की सफाई को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यमुना मइया यमराज जी की बहन हैं. यमराज जो को मौत का देवता माना जाता है. तो अगर कोई यमुना मइया को गंदा करेगा, तो यमराज जी नाराज हो जाएंगे. हमें इस बात का भी प्रचार करना चाहिए. परवेश वर्मा ने कहा कि दूसरे देशों में नदियों के किनारे शहर बस जाते हैं. यमुना की बात करते हुए उन्होंने ध्यान दिलाया कि यमुना किनारे ही लाल किला बना है. यह शहर भी बसा है. लेकिन हम यमुना से दूर होते गए. अगर यमुना साफ हो जाती है तो यह दिल्ली की लाइफ लाइन हो सकती है.