परवेश वर्मा बोले 'दिल्ली की लाइफ लाइन हो सकती है यमुना मइया'

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने यमुना की सफाई को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यमुना मइया यमराज जी की बहन हैं. यमराज जो को मौत का देवता माना जाता है. तो अगर कोई यमुना मइया को गंदा करेगा, तो यमराज जी नाराज हो जाएंगे. हमें इस बात का भी प्रचार करना चाहिए. परवेश वर्मा ने कहा कि दूसरे देशों में नदियों के किनारे शहर बस जाते हैं. यमुना की बात करते हुए उन्होंने ध्यान दिलाया कि यमुना किनारे ही लाल किला बना है. यह शहर भी बसा है. लेकिन हम यमुना से दूर होते गए. अगर यमुना साफ हो जाती है तो यह दिल्ली की लाइफ लाइन हो सकती है.

बदलने वाली है यमुना की तस्वीर! जल्द शुरू होगी फेरी सर्विस, Delhi के सोनिया विहार से जगतपुर तक मिलेगी सेवा

दिल्ली की यमुना नदी में फेरी सेवा शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एक समझौता किया है. अब दिल्ली की यमुना नदी पर जल्द ही फेरी सेवा शुरू होने वाली है.

Delhi News: यमुना को लेकर सरकार का बड़ा प्लान, वजीराबाद बैराज से जगतपुर गांव तक चलेगी क्रूज

यमुना नदी में बोट की सेवाएं शुरू होने वाली है. रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए DTTDC यानि दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलप्मेंट कॉर्पोरेशन ने ये टेंडर निकाला गया है.