डीएनए हिंदी: जमानिया विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आती है. इस विधानसभा में कुल मतदाता लगभग 3 लाख 95 हजार हैं जिसमें से 2 लाख 17 हजार पुरुष और 1 लाख 78 हजार महिला मतदाता हैं. साल 2017 में इस सीट पर कुल 35.36 प्रतिशत वोट डाले गए. वहीं इस बार यहां 7 मार्च को मतदान होने हैं.
कैसा रहा है चुनाव इतिहास?
राजनीतिक इतिहास से बात करें तो साल 1985 के बाद यहां से सबसे अधिक चार बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं. भारतीय जनता पार्टी तीन और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने इस सीट पर एक दफे जीत का स्वाद चखा.
साल 2007 में यहां बसपा के राजकुमार सिंह गौतम विजेता रहे. हालांकि 2008 में इस सीट के परिसीमन में पुनर्गठन किया गया. परिसीमन के बाद पहली दफे 2012 में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें सपा के ओमप्रकाश सिंह विजेता रहे. इसके बाद साल 2017 में मोदी लहर के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सुनीता चौहान यहां से जीतकर विधानसभा पहुंची.
विजेता पार्टी |
भारतीय जनता पार्टी |
विजेता का नाम | सुनीता चौहान |
प्राप्त वोट | 76,823 |
निकटतम प्रतिद्वंद्वी | अतुल कुमार |
पार्टी | बसपा |
प्राप्त वोट | 67,559 |
हार का अंतर | 9,264 |
तीसरे स्थान पर | ओम प्रकाश |
पार्टी | सपा |
प्राप्त वोट | 49,557 |
चौथे स्थान पर | करतार सिंह यादव |
पार्टी | आईएनडी |
प्राप्त वोट | 12,206 |
ये भी पढ़ें- UP Election 2022: भाजपा के श्रीवास्तव परिवार का गढ़ है वाराणसी कैंट, 1991 से है कब्जा
सामाजिक समीकरण
जमानिया विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 70 हजार मुस्लिम मतदाता हैं. 66 हजार दलित, 60 हजार कुशवाहा, 50 हजार यादव, 26 हजार क्षत्रिय, 21 हजार भूमिहार, 13 हजार राजभर, 19 हजार वैश्य, 6 हजार पाल, 7 हजार बिन्द, 4 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं.
(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.)
- Log in to post comments

UP Assembly Election 2022: जमानिया विधानसभा सीट पर किसकी होगी जीत? क्या कहते हैं सामाजिक समीकरण?