सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2025 का आयोजन हुआ. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने कई बड़ी हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. इस लिस्ट में फिल्मी सितारों का भी नाम शामिल है. एक्टर अजित कुमार और नंदामुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ये पुरस्कार प्रदान किए गए. उनके अलावा शेखर कपूर, अरिजीत सिंह और रिकी केज जैसी हस्तियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म अवॉर्ड हासिल किए. साथ ही दिवंगत सिंगर पंकज उधास को मरणोपरांत सम्मानित किया गया.

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान कई फिल्मी हस्तियों को दिया गया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. यहां देखें लिस्ट:

  • अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण- पद्म भूषण
  • अभिनेता अजीत कुमार- पद्म भूषण
  • गायक पंकज उधास (मरणोपरांत)- पद्म भूषण
  • फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण
  • अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री
  • अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री
  • गायिका जसपिंदर नरूला- पद्मश्री
  • गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री
  • संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री
  • लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री
  • भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री
  • लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री
  • शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री
  • गायक महाबीर नायक - पद्मश्री
  • अभिनेत्री ममता शंकर -पद्मश्री
  • अभिनेता अनंत नाग- पद्म भूषण

सोशल मीडिया पर सेलेब्स को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. अजीत कुमार से लेकर नंदमुरी बालकृष्ण का नाम काफी ट्रेंड कर रहा है. 

photo

इस फोटो में सिंगर जसपिंदर नरूला- पद्मश्री, गायक पंकज उधास की पत्नी- पद्म भूषण और फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण हासिल करते हुए देखा जा सकता है. 

pic

वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स अजीत कुमार और नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. दोनों ये अवॉर्ड लेने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Url Title
Padma Bhushan Award 2025 indian film stars Nandamuri Balakrishna Ajith Kumar Sekhar Kapur Arijit Singh Ricky Kej Pankaj Udhas from President Droupadi Murmu
Short Title
Padma Bhushan Award 2025: फिल्म इंडस्ट्री के इन दिग्गजों को मिला सम्मान
Article Type
Language
Hindi
Created by
Updated by
Published by
Page views
1
Embargo
Off
Image
Image
Padma Bhushan Award 2025
Caption

Padma Bhushan Award 2025

Date updated
Date published
Home Title

Padma Bhushan Award 2025: फिल्म इंडस्ट्री के इन दिग्गजों को मिला सम्मान, यहां देखें तस्वीरें

Word Count
317
Author Type
Author