डीएनए हिंदी: चौरासी कोस की परिक्रमा से लेकर ब्रज क्षेत्र की होली दुनियाभर में मशहूर है. हर साल की तरह मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली में इस बार भी लोग प्रेम, भक्ति और उल्लास से सराबोर होंगे. खूब फाग उड़ेगा और जमकर होली खेली जाएगी.
ब्रजभूमि के 84 कोस में घर-घर मनाया जाने वाला 'आनंद अमृत महोत्सव' 10 मार्च से शुरू होगा. इसके तहत 10 मार्च को फाग आमंत्रण होगा. जिसमें सखियों को न्यौता दिया जाएगा. इसी के साथ 10 मार्च को ही बरसाना में लड्डू होली होगी. इसी दिन करुणामयी परिवार द्वारा बधाई गायन होगा.
Basant Panchami 2022: यह है पूजा का शुभ समय, जानिए क्यों की जाती है इस दिन मां सरस्वती की पूजा
नैनन रंग चढ़यो ऐसौ, सब जग दीसत होरा होरी... रंग रसिया ओ मन बसिया, दारी के तोय छोड़ैगी ना गोरी...जैसे गीतों से सजे फाग महोत्सव के तहत ये कार्यक्रम आयोजित होंगे:
11 मार्च: लट्ठमार होली, बरसाना
12 मार्च: लट्ठमार होली, नंदगांव
14 मार्च: श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा
14 मार्च: द्वारिकाधीश होली, मथुरा
14 मार्च: बांकेबिहारी होली, वृन्दावन
16 मार्च: छड़ीमार होली, गोकुल
18 मार्च: होलिका दहन
19 मार्च: धुलेंडी
19 मार्च: श्रीजी के सफेद छतरी में दर्शन
20 मार्च श्री हरिदेवजी डोला महोत्सव गोवर्धन
20 मार्च: दाऊजी हुरंगा, बलदेव
20 मार्च: नंदगाँव हुरंगा, नंदगांव
20 मार्च: जाब हुरंगा, जाब
20 मार्च: चरकुला, मुखराई
21 मार्च: हुरंगा, बठैन
21 मार्च: हुरंगा, गिडोह
23 मार्च: रंगपंचमी, खायरा
Sarasvati Puja 2022: बसंत पंचमी के दिन क्यों पहने जाते हैं पीले रंग के कपड़े?
कार्यक्रम समन्वयक दीपक गोस्वामी ने बताया कि ब्रजभूमि में हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले भगवान श्रीराधा-कृष्ण की ये पारंपरिक लीलाएं दुनियाभर में मशहूर हैं. इस बार भी इसी उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
- Log in to post comments

braj
10 मार्च से Braj क्षेत्र में शुरू होगा 'आनंद अमृत महोत्सव', जानिए क्या होंगे कार्यक्रम